Aapki mediaAapki media
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aa
Aa
Aapki mediaAapki media
  • News
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aapki media > Blog > News > S.N.N Pg College Bedikhal में चलाया HIV के प्रति जागरूकता अभियान
News

S.N.N Pg College Bedikhal में चलाया HIV के प्रति जागरूकता अभियान

Krishna Bankhela
Last updated: 2023/07/23 at 8:01 AM
Krishna Bankhela
Share

Dr SNN PG COLLEGE BEDIKHAL

HIV के प्रति जागरुक करते हुए

प्रति वर्ष विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिसमें लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया जाता है
 एड्स ह्यूमन इम्यून डिफिशिएंसी HIV) संक्रमण फैलने वाले महामारी का नाम है 
1 दिसंबर 2020 को राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में विश्व एड्स दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया 
जिसमें वक्ताओं ने इस असाध्य बीमारी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं को सजगता के साथ इस महामारी के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया । 
इस अवसर पर एड्स के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने सारगर्भित रूप से समस्या को छात्रों के सामने रखा।
 वक्ता के रूप में डॉ रामकिशन पाल ने अपनी बात रखते हुए कहा की एड्स एक भयानक रोग है जिसकी मृत्यु दर अन्य रोगों की तुलना में बहुत ऊंची है । 
इसकी भयावहता का एक मुख्य कारण यह भी है की जब से इस रोग के बारे में पता चला है
 तब से आज तक इसकी रोकथाम हेतु किसी तरह की कोई दवाई अथवा वैक्सीन की खोज नहीं हो सकी है। 
डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया की एड्स के रोगियों में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है। 
उन्होंने आगे कहा की किसी भी देश में एचआईवी एड्स और अशिक्षा के बीच सीधा संबंध है 
अर्थात सूचना एवं जानकारी की कमी होने के कारण लोग इस तरह की बीमारियो का शिकार हो जाते हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर सर्वेश कुमार ने कहां की संयम, सावधानी
 और जागरूकता के द्वारा ही इस रोग से लड़ा जा सकता है।सावधानी ही बचाव पर जोर देते हुए कहा की इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम एड्स 
जैसी असाध्य बीमारी को फैलने से रोकने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।
  
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपम त्यागी ने एड्स की रोकथाम के संदर्भ में सावधानी, नियंत्रण व संयम और यौन शुचिता पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
 उन्होंने कहा की सावधानी और यौन आचरण को संतुलित कर इस रोग को फैलने से रोका जा सकता है और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह खुलकर इस विषय पर बात करें।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट जी ने इस अवसर पर एड्स के तेजी से फैलने को आधुनिक जीवन शैली से जोड़ते हुए सरल व संयमित जीवनशैली के साथ-साथ हमारी जागरूकता में इसकी रोकथाम का उपाय बताया। 
साथ ही बताया की यह छूने से फैलने वाला रोग नहीं है 
अतः एड्स के रोगियों के साथ भेदभाव का व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु और वर्तमान कोविड-19 को देखते हुए कार्यक्रम संचालन में सम्मिलित 
सभी लोगों को बधाई दी और छात्रों को स्वयं जागरूक होने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। 
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपम त्यागी ने किया | इस अवसर पर डॉ महेंद्र रावत द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
 जिसमें विजेता छात्र छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइंस के तहत आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया |

Krishna Bankhela July 23, 2023 July 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
By Krishna Bankhela
Follow:
मेरे सभी पाठकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार, में काफी वर्षों से पत्रकारिता में कार्य कर रहा हूं और मैंने अपनी पढ़ाई भी मास्टर जर्नलिश्म से पुरी किया है। मुझे लिखना और नए तथ्यों को खोज करना पसन्द है। मुझे नई जानकारी के लिए न्यूज पेपर की अवश्यकता नहीं पड़ती में खुद इनफॉर्मेशन हासिल करने में रुचि रखता हूं। साथ ही वेबसाईट बनाना, seo, जैसी स्किल में महारथ हासिल है।
Previous Article अखिल भारतीय किसान सभा का जोरदार प्रदर्शन- चक्का जाम-रास्ता रोको
Next Article अलग धर्म के कारण नवयुवक प्रेमी प्रेमिका ने किया आत्म हत्या
  • टाइफाइड में डाबर , बैद्यनाथ , पतंजलि अमृतारिष्ट के फायदे व नुकसान क्या है जानें 
  • किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार
  • स्त्रियों के भौंह और चरित्र दोनों भौहों का मिलना शुभ या अशुभ और भौहों का जुड़ा होना व बीच में तिल
  • फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर
  • clop g क्रीम लगाने के फायदे आपके लिए जानना है बेहद जरूरी
  • गले सीने में कुछ अटका हुआ लगना बार बार डकार आना इन्फेक्शन के लक्षण तो नहीं जानिए

You Might also Like

Life StyleNews

किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 3 Min Read
News

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सेवा शर्तों को कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब समिति करेगी सदस्यों का चयन

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

चांद की मिट्टी से मिलती- जुलती है इस राज्य की मिट्टी, वैज्ञानिक भी हैरान

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read

हमारे बारे में संक्षिप्त परिचय

आपकी मिडिया प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल है जो आपको लेटेस्ट ताजा खबरों को दिखाता है जिसमें हेल्थ, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, आस्था, डिस्कवरी, के साथ अन्य खबरें दिखाता है।

Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • T&C
  • Privacy Policy
  • औषधि
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?