प्रियंका गांधी की पोस्टर गर्ल ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ BJP में शामिल :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने भी थामा बीजेपी का दामन जिनका नाम प्रियंका मौर्य है।
प्रियंका मोर्या ने विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है प्रियंका मौर्य उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं।
प्रियंका ने एएनआई को बताया था कि ‘मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था. मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी।
‘उन्होंने कहा कि , “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” एक स्लोगन है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे मौका नहीं दिया।’ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उन्हें इस अभियान को पोस्टर गर्ल बनाया था।
इसके अलावा शिवपाल यादव की पीएसपी के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने भी बीजेपी जॉइन कर ली।
पोस्टर गर्ल का पोस्टर |