Aapki mediaAapki media
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aa
Aa
Aapki mediaAapki media
  • News
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aapki media > Blog > News > गणतंत्र दिवस-2023 परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
News

गणतंत्र दिवस-2023 परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Krishna Bankhela
Last updated: 2023/07/23 at 8:23 AM
Krishna Bankhela
Share
गणतंत्र दिवस-2023 परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

देहरादून। गणतंत्र दिवस-2023 के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूर्णरुप से जीरो-जोन रहेगा। पासधारकों/वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। वीआईपी/अधिकारीगण ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 1) से प्रवेश करेगें। गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज / आईआरडीटीए ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार (गेट न 4 व 5) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे की ओर से समस्त दूनवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा की गयी है कि गणतंत्र दिवस -2023 के अवसर पर यातायात पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें। कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

Contents
26 जनवरी पर परेड ग्राउंड देहरादून में पार्किंग व्यवस्थाबैरियर व्यवस्थापुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

26 जनवरी पर परेड ग्राउंड देहरादून में पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी /अधिकारी गणों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी। गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज नियर सर्वे चौक में पार्क होंगे। धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे। सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे। राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग/दर्शको के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होंगे।

बैरियर व्यवस्था

परेड ग्राउंड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के संबंध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनायी जायेगी। आउटर प्वाईंट: ईसी रोड़ सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा। केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे। इनर प्वाईंट: रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाऊस, लैंसडाऊन चौक, कान्वेन्ट तिराहा बनाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड शासन की ओर से गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ। देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा। विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, उत्तराखण्ड। सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिंह बसन्त बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पिथौरागढ़।

Krishna Bankhela July 23, 2023 July 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
By Krishna Bankhela
Follow:
मेरे सभी पाठकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार, में काफी वर्षों से पत्रकारिता में कार्य कर रहा हूं और मैंने अपनी पढ़ाई भी मास्टर जर्नलिश्म से पुरी किया है। मुझे लिखना और नए तथ्यों को खोज करना पसन्द है। मुझे नई जानकारी के लिए न्यूज पेपर की अवश्यकता नहीं पड़ती में खुद इनफॉर्मेशन हासिल करने में रुचि रखता हूं। साथ ही वेबसाईट बनाना, seo, जैसी स्किल में महारथ हासिल है।
Previous Article एचडीएफसी हेल्थ इंश्योरेंस और एचडीएफसी एग्रो इंश्योरेंस के फायदे तथा जानकारी
Next Article जान लें यह 5 हिमालय अश्वगंधा टेबलेट के फायदे और नुकसान नहीं तो दोखे में रहोगे
  • किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार
  • स्त्रियों के भौंह और चरित्र दोनों भौहों का मिलना शुभ या अशुभ और भौहों का जुड़ा होना व बीच में तिल
  • फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर
  • clop g क्रीम लगाने के फायदे आपके लिए जानना है बेहद जरूरी
  • गले सीने में कुछ अटका हुआ लगना बार बार डकार आना इन्फेक्शन के लक्षण तो नहीं जानिए
  • जानें बुलबुल का घर में आना शुभ है या अशुभ नहीं होगा आपको भी पता

You Might also Like

Life StyleNews

किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 3 Min Read
News

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सेवा शर्तों को कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब समिति करेगी सदस्यों का चयन

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

चांद की मिट्टी से मिलती- जुलती है इस राज्य की मिट्टी, वैज्ञानिक भी हैरान

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read

हमारे बारे में संक्षिप्त परिचय

आपकी मिडिया प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल है जो आपको लेटेस्ट ताजा खबरों को दिखाता है जिसमें हेल्थ, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, आस्था, डिस्कवरी, के साथ अन्य खबरें दिखाता है।

Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • T&C
  • Privacy Policy
  • औषधि
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?