Aapki mediaAapki media
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aa
Aa
Aapki mediaAapki media
  • News
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Search
  • News
    • साहित्य
    • आस्था
    • Celebrity
    • recipe
    • राजनितिक
    • अपराध
  • Health
  • टेक हेल्प
  • मनोरंजन
  • Marketing
  • Scooter
  • Automobile
  • औषधि
Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
Aapki media > Blog > News > चंद्रयान 3 : आखिरकार खत्म हुआ भारत के 40 दिन का इंतजार, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत
News

चंद्रयान 3 : आखिरकार खत्म हुआ भारत के 40 दिन का इंतजार, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

Krishna Bankhela
Last updated: 2023/08/23 at 3:59 PM
Krishna Bankhela
Share

चंद्रयान 3 : 40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अब नजरें प्रज्ञान रोवर पर है, जो स्थितियां सामान्य होने के बाद चांद की सतह पर चलेगा। इसके एक पहिये पर इसरो का चिह्न और दूसरे पहिये पर अशोक स्तंभ उकेरा हुआ है। जैसे ही प्रज्ञान रोवर चलना शुरू करेगा, इसरो का चिह्न और अशोक स्तंभ चंद्रमा की सतह पर अंकित हो जाएगा।

Contents
चंद्रयान-3 के लिए अब अगले कुछ पड़ाव महत्वपूर्ण हैं। चंद्रयान-3 ने कैसे रच दिया इतिहासपिछले दो मिशन चंद्रयान-1चंद्रयान-2

चंद्रयान-3 के लिए अब अगले कुछ पड़ाव महत्वपूर्ण हैं। 

  1. रोवर बाहर आएगा
  2. 14 दिन क्या होगा
  3. इसरो को क्या जानकारी भेजेगा

चंद्रयान-3 ने कैसे रच दिया इतिहास

इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखता है, जिसमें एक लैंडर और एक रोवर शामिल किए गए हैं। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है।

मिशन ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी और योजना के अनुसार आज चंद्रमा पर उतरा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

पिछले दो मिशन चंद्रयान-1

यह अक्तूबर 2008 में भेजा गया था। चंद्रमा पर पानी की संभावना की खोज कर यह इतिहास रच चुका है। इसी के बाद विश्व की तमाम अंतरिक्ष एजेंसियों की चंद्रमा को लेकर उत्सुकता बढ़ गई।

चंद्रयान-2

जुलाई 2019: यह यान आज भी चंद्रमा की सौ किलोमीटर की कक्षा में घूम रहा है। इसे एक साल तक ही चलना था, लेकिन अब तक यह हमें जानकारी भेज रहा है। इसमें विश्व का सबसे बेहतरीन कैमरा लगा है, जो चंद्रमा के लगभग हर हिस्से की तस्वीरें ले चुका है।

Krishna Bankhela August 23, 2023 August 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
By Krishna Bankhela
Follow:
मेरे सभी पाठकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार, में काफी वर्षों से पत्रकारिता में कार्य कर रहा हूं और मैंने अपनी पढ़ाई भी मास्टर जर्नलिश्म से पुरी किया है। मुझे लिखना और नए तथ्यों को खोज करना पसन्द है। मुझे नई जानकारी के लिए न्यूज पेपर की अवश्यकता नहीं पड़ती में खुद इनफॉर्मेशन हासिल करने में रुचि रखता हूं। साथ ही वेबसाईट बनाना, seo, जैसी स्किल में महारथ हासिल है।
Previous Article घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ  मेंढक , सूअर , गिलहरी व घर में गौरैया का आना शुभ या अशुभ जानिए ख़ास बातें
Next Article चांद की मिट्टी से मिलती- जुलती है इस राज्य की मिट्टी, वैज्ञानिक भी हैरान
  • टाइफाइड में डाबर , बैद्यनाथ , पतंजलि अमृतारिष्ट के फायदे व नुकसान क्या है जानें 
  • किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार
  • स्त्रियों के भौंह और चरित्र दोनों भौहों का मिलना शुभ या अशुभ और भौहों का जुड़ा होना व बीच में तिल
  • फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर
  • clop g क्रीम लगाने के फायदे आपके लिए जानना है बेहद जरूरी
  • गले सीने में कुछ अटका हुआ लगना बार बार डकार आना इन्फेक्शन के लक्षण तो नहीं जानिए

You Might also Like

Life StyleNews

किस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होने लगता है हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

फर्जी तरीके से बेचे जा रहे थे गो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 3 Min Read
News

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सेवा शर्तों को कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब समिति करेगी सदस्यों का चयन

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read
News

चांद की मिट्टी से मिलती- जुलती है इस राज्य की मिट्टी, वैज्ञानिक भी हैरान

Krishna Bankhela Krishna Bankhela 2 Min Read

हमारे बारे में संक्षिप्त परिचय

आपकी मिडिया प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल है जो आपको लेटेस्ट ताजा खबरों को दिखाता है जिसमें हेल्थ, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, आस्था, डिस्कवरी, के साथ अन्य खबरें दिखाता है।

Follow US
© 2023 Aapki Media. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • T&C
  • Privacy Policy
  • औषधि
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?