विशाल प्रकाश की कलम से : नई पीढ़ी का आध्यात्म के प्रति रुझान

 विशाल प्रकाश : आज कल की इस भागती हुई सी ज़िंदगी मै जहा नव युवक - युवती तनाव, चिंता और उदासी जैसे कई मानसिक बिमारिओ से ग्रसित है वही दूसरी तरफ कई ऐसे युवक - युवती है जिन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ अपने जीवन मै शांति और खुशहाली का मार्ग खोजा है । 

विशाल प्रकाश


ऐसे ही एक युवक विशाल जो की उत्तराखंड निवासी है उन्होंने भी अपनी जीवनशैली मै आध्यात्म को एक अहम् हिस्सा बनाया है। उनके जीवन में आध्यात्म के आने से उनके जीवन में कई बदलाव आए है जैसे कविता , लेखन , नृत्य और अन्य खेल कलाओ में उनको एक नया आत्मविश्वास मिला।  उनके धूमिल मन को निर्मल कर आध्यात्म ने उन्हें जीवन में एक नवीन उपहार दिया है।  

उन्होंने अपनी पुस्तक अंतःप्रज्ञा और अपनी कविताओं तथा कई मंच पर केवल आध्यात्म का ही वर्णन किया है।  आध्यात्म वह नहीं जो आपको संसार से दूर ले जाये आध्यात्म वह है जो संसार में रहते हुए किस प्रकार इस जीवन को जीना चाहिए वह सिखाए।  

विशाल प्रकाश

उन्होंने बताया की किस प्रकार आध्यात्म के जीवन में आने से उनके मन पर पड़े कई परदे उठे और उन्होंने जीवन का वास्तविक स्वरुप देखा।  आध्यात्म हमें जीवन जीने की कला सिखाता है, अपने मन को स्थिर कर हम कई मानसिक तनावों से छुटकारा पा जीवन के नए आयामों को खोज सकते है।  

उत्तराखंड के इस युवक ने श्री कृष्ण  सीरियल के कृष्ण बने एक्टर सर्व दमन बनर्जी से क्रिया योग की दीक्षा ली है साथ ही साथ विपासना और आर्ट ऑफ़ लिविंग जैसी कई आध्यात्मिक संस्था से ध्यान सीख लोगो को इसके प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे है , ताकि वो भी इस शांति को अनुभव कर अपने इस भागते हुए जीवन को एक विश्राम दे सके, और अपने तथा दुसरो के जीवन में एक नई उमंग भर सके।
विशाल प्रकाश

हम सभी को बचपन से किताबी ज्ञान और रटी  रटाई बातो पर अमल करने के लिए ही प्रेरित किया गया और सामाजिक बेड़ियों में जकड़ कर संसार का गुलाम बना दिया गया। आध्यात्म सभी गुलामी से आज़ाद कर हमें एक मुक्त जीवन प्रदान करता है और जीवन को एक नई दिशा दिखता है।  उत्तराखंड के इस युवक ने आध्यात्म की जागरूकता और उसके विस्तार की एक नई लहर नव युवको के मन में जगाने की कोशिश कि ताकि सभी एक तनाव मुक्त जीवन जी सके, और अपने अनन्त स्वरूप को जान जीवन में नई उपलब्धियों को हासिल कर सके।

Krishna Kumar journalist

कृष्णा कुमार, एक पत्रकार के रूप में, आप अपनी गहरी दृष्टि और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आपने अपने करियर में अनेक सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण लेखन और रिपोर्टिंग की है, जिसमें निष्पक्षता और संवेदनशीलता प्रमुखता से नजर आती है। पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए, आप समाज को जागरूक करने और सटीक जानकारी पहुँचाने में योगदान दे रहे हैं, जिससे आपके पाठक घटनाओं की व्यापक समझ विकसित कर पाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post