कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी ने सौंपा ज्ञापन मुख्य कार्याधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया


Aapki Media AI


 देहरादून: मंगलवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ( स्थायी) ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में भेंट की और मंदिर समिति कर्मचारी की मांगों समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।


श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी ने आज बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनवने, प्रौन्नति, सीजनल वरिष्ठता सूची बनवाने, विगत सप्ताह केदारनाथ में दिवंगत हुए कार्मिक के पाल्यों को 5 लाख रूपये कीआर्थिक सहायता दिये जाने, कर्मचारियों का विभागीय बीमा किये जाने, कर्मचारियों के ईपीएफ जमा किये जाने की सीमा 15 हजार रूपये मानदेय से अधिक रखे जाने,आकस्मिक दुर्घटना होने‌ पर नियत धनराशि का प्रावधान किये जाने संबंधी ज्ञापन मुख्य कार्याधिकारी को सौंपा

मुख्य कार्याधिकारी ने कर्मचारी संघ की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सदस्य संजय चमोली, संजय भट्ट कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post