अपने दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां


Aapki Media AI


देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री को तीन साल पूरे हो गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने से एक दिन पहले प्रेस वार्ता की. मुख्यमंत्री ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. सीएम धामी ने अपने सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्यों की सूची में शामिल होगा


आगामी चार धाम यात्रा को सफल और निर्बाध संचालन के लिए सरकार कर रही है विशेष व्यवस्था लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है. धामी ने उत्तराखंड में लागू किए गए कुछ महत्वपूर्ण कानून जैसे यूसीसी, भू कानून, दंगा निरोधक कानून, नकल विरोधी कानून पर विस्तृत से लोगों को जानकारी दी. साथ ही साथ उन्होंने उत्तराखंड में माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की बात कही. उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के साथ-साथ पर्यटन हब बनाने पर जोर दिये जाने की बात की. राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन भी बनायेजाने पर बल दिया जा रहा है.




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post