OMG: साल में इतना कमाती हैं सुनीता विलियम्स, डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा


Aapki Media AI


 अमेरिका.सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 18 मार्च को 286 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे थे. इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के ओवरटाइम वेतन का भुगतान अपनी पॉकेट से करेंगे. ये दोनों अंतरिक्ष यात्री इस सप्ताह की शुरुआत में पृथ्वी पर लौटे हैं. उनका स्पेस मिशन अनियोजित रूप से 9 माह तक खिंच गया था.


विलियम्स और विलमोर ने जून 2024 में एक सप्ताह के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बोइंग स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के चलते उन्हें 278 अतिरिक्त दिन अंतरिक्ष में बिताने पड़े. व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इन अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा, तो उन्होंने कहा, ‘मुझसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की. यदि जरूरत पड़ी, तो मैं इसे अपनी जेब से दूंगा.’

मिली जानकारी के अनुसार, नासा के अंतरिक्ष यात्री 1 वीक में 40 घंटे काम करते हैं, लेकिन उन्हें ओवरटाइम, वीकेंड या हॉलिडे पे नहीं दिया जाता हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता विलियम्स GS-15 लेवल की कर्मचारी हैं और उनकी एनुअल इनकम 1,52,258 डॉलर (1.30 करोड़ रुपये) है, जिसमें Health Insurance और आवास भत्ता भी शामिल है.




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post