दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या


Aapki Media AI


 आज नई दिल्ली में उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी ।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें प्रदेश आगमन का न्योता दिया।

इस मुलाक़ात के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य नें केंद्रीय खेल मंत्री का, राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया को देहरादून में आयोजित होने जा रहे ‘युवा महोत्सव’ के लिए आमंत्रित किया। मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री जल्द ही देवभूमि का दौरा करेंगे और हम सभी को अपने मार्गदर्शन से लाभान्वित करेंगे।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post