देश मे पहली योग नीति बनाने वाला पहला प्रदेश बनेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


Aapki Media AI


 देहरादून. उत्तराखंड में योग नीति बनाने पर काम किया जा रहा है जो आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आयुष निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के उत्पादन को गति प्रदान करने के लिए ‘आयुष नीति’ लागू कर चुकी है।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोग देश- विदेश से योगनगरी ऋषिकेश आते हैं। राज्य सरकार देश की ‘प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में काम कर रही है। यह आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। यहां शुरू हुई 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो -2024 में सीएम धामी ने उत्तराखंड को आयुर्वेद और औषधीय संपदा की प्रज्ञाभूमि बताया।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post