नेशनल फुटबाल ट्रायल के लिए उत्तराखंड से 18 खिलाड़ियों का चयन


Aapki Media AI


 बीते 30 नवंबर और एक दिसम्बर को समस्त उत्तराखंड और अन्य राज्यों से 275 खिलाड़ियों ने देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए )द्वारा आयोजित खेलो इंडिया फुटबाल ट्रायल डी एफ ए ग्राउंड गुलरघाटी रोड भगीरथी इन्कलेव मे दिया था जिसमें खिलाड़ियों की खेल की फुल वीडियो रिकॉर्डिंग हुई थी जिसमें बारीके से देखा गया और आई के एफ और डी एफ ए के सेलेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, तुषार, मनोज नेगी, विमल सिंह रावत, कैप्टेन धीरज थापा, राहुल बिजलवान, हर्षित चौहान, हिमांशु प्रजापति द्वारा 275 मे से 18 खिलाड़ियों का आज चयन किया गया जिसमें अंडर 13 मे प्रांजल नेगी, आरव मल्ल, अंकुर भंडारी, दक्ष रतूड़ी


अंडर 15 मे संस्कार, आशय गुसाईं, कृष्णा उप्रेती, ओम सिंह रावत, सिद्धार्थ सिंह नेगी, सौर्य बिष्ट, आर्यन सिंह, अमन फरसवान, प्रिन्स रावत और अंडर 17 मे आयुष रावत, शरद कुमार, अभिनव नेगी, रंगजंग नामफेल, कृष्णा रावत

चुने गए. फुटबाल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच डॉ विरेन्द्र रावत ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए यह जानकारी दी . उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें दी और कहा उम्मीद और आशा है की सभी खिलाडी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इंडियन सुपर लीग, आई लीग, प्रोफेशनल क्लब और इंटरनेशनल क्लब मे सौ प्रतिशत सकॉलरशिप मे चुने जायेंगे डी एफ ए और इंडिया खेलो फुटबाल उभरते युवाओं को बेहतरीन प्लेटफार्म दे रहा, खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी.




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post