कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए भूपत सिंह बिष्ट, उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दी भावभीनी विदाई


Aapki Media AI


देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब परिवार ने अपने सक्रिय सदस्य भूपत सिंह बिष्ट को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित यात्रा की कामना की। सभी ने कहा कि यह यात्रा जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है, जो आध्यात्मिक शांति और नए जीवन दृष्टिकोण का अनुभव कराती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए भूपत सिंह बिष्ट

कार्यक्रम में पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपने मांगल गीतों के माध्यम से भूपत सिंह बिष्ट की यात्रा को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वहीं, क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए बेहद दिव्य और चुनौतीपूर्ण होती है।

इस अवसर पर भूपत सिंह बिष्ट ने कहा कि वे इस पावन यात्रा के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब परिवार सहित सभी की मंगलकामना करेंगे और भगवान शिव से सब पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करेंगे।

प्रेस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला ने किया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह राणा, मनमोहन लखेड़ा, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मो. असद, किशोर रावत, दिनेश शास्त्री, एसपी उनियाल, गिरिधर शर्मा, रजनीश त्रिवेदी, इन्द्रभूषण बडोनी, राजकिशोर तिवारी, मो. खालिद, राजेश बहुगुणा, प्रमोद रावत सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post