कृष का गाना सुनेगा? 19 साल बाद क्यों चर्चा में आया ऋतिक का यह गाना, सुनाने के लिए इस शख्स ने मांगे हजार रुपए


Aapki Media AI


Krish Ka Gana Sunega Viral Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर कृष का गाना सुनेगा के नाम से एक वीडियो वायरल है। जानिए इस वीडियो में नजर आने वाले लड़के के बारे में...


सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी रातों-रात स्टार बन सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया मीम वायरल है 'कृष का गाना सुनेगा।' वायरल वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है, जो 2006 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का गाना 'दिल ना दिया' गाता है। वायरल वीडियो में लड़का पूछता है कि कृष का गाना सुनेगा? जानिए इस वायरल मीम और लड़के बारे में सबकुछ...

हर कोई बना रहा रील

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़का है जो लोगों से पूछता है कि 'कृष का गाना सुनेगा? सुनेगा कृष का गाना?' इसके बाद फिर लड़का कृष फिल्म का 'दिल ना दिया' गाना सुनाता है। साथ ही लड़का अपने अंदाज में कुछ डांस स्टेप भी करके दिखाता है। जिस तरह से लड़का इस गाने को गाता है और उस पर अपने हाथ चलाता है, वो अब वायरल है और हर कोई उस पर लगातार रील्स बना रहा है। इस लड़के का ये वीडियो अब पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल है। हर ओर बस यही सुनने को मिल रहा है कि 'कृष का गाना सुनेगा…' वीडियो इतना वायरल हुआ कि साल 2025 के सबसे पॉपुलर मीम्स में से एक बन गया है।


गाना सुनाने के लिए मांगे एक हजार रुपए

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बच्चे को प्यार से 'धूम' कहकर बुला रहे हैं। वीडियो को 'कृष का गाना सुनेगा' नाम से धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे 'धूम मचाले' वाले अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे 2025 का सबसे रियल वायरल मोमेंट बता रहे हैं। बच्चे का अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बच्चा गाना सुनाने के लिए एक हजार रुपए मांग रहा है। बच्चे के इस वीडियो के सामने आने के बाद इसकी पॉपुलर्टी के और भी चर्चे हैं।

जमशेदपुर का रहने वाला है वायरल बॉय

वीडियो के हद से ज्यादा वायरल होने के बाद अब हर कोई इस लड़के के बारे में जानना चाहता है। जानकारी के मुताबिक, 'कृष का गाना सुनेगा' वायरल बॉय झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। इसका असली नाम पिंटू है। पिंटू के पिता का नाम ओम प्रकाश है और माता का नाम पार्वती है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह कभी गुजारा करने के लिए कचरा बीनता था, लेकिन आज वही बच्चा सोशल मीडिया पर नई सेंसेशन बन गया है। उसका आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग उसके वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

काफी दर्दनाक है असल कहानी

सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि बच्चे के डायलॉग्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। 'कृष का गाना सुनेगा' के अलावा 'हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था' और 'धूम मचाले, मचाले धूम' भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में बच्चा अपने बारे में बताता है कि मां अब इस दुनिया में नहीं है। पिता ने दूसरी शादी कर ली और सौतेली मां उसे खाना तक नहीं देती। वो कहती है कि पैसे लाओगे तभी खाना मिलेगा। इतना ही नहीं बच्चा बताता है कि चाचा-चाची ने उसे मारकर घर से भगा दिया। फिलहाल इतने कष्टों का सामना करने के बाद सड़क पर कचरा बीनने वाला यह बच्चा आज सोशल मीडिया पर स्टार बन चुका है।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post