उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, एसप्रेसो कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल


Aapki Media AI


रिपोर्ट गोपाल नौटियाल: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग 1:40 बजे चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक एसप्रेसो कार (वाहन संख्या UK09-B-6960) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।


घटना की सूचना मिलते ही धरासू थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राथमिक पूछताछ के अनुसार, यह वाहन ग्राम गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा की ओर जा रहा था। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ लाया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मृत महिला की पहचान वंदना देवी (30 वर्ष), पत्नी मंगल मोहन मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी तहसील चिन्यालीसौड़ के रूप में की गई है।

दुर्घटना में घायल अन्य व्यक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:

  • मनीष (28 वर्ष), पुत्र सुरेश प्रसाद, ग्राम पुजारगांव, तहसील डुण्डा – वाहन चालक
  • कविता देवी (29 वर्ष), पत्नी गणेश मिश्रा, ग्राम गमरी
  • नंदनी (08 वर्ष), पुत्री मंगल मोहन, ग्राम गमरी
  • दिव्यम (06 वर्ष), पुत्र मंगल मोहन, ग्राम गमरी
  • देवांश (04 वर्ष), पुत्र गणेश मिश्रा, ग्राम गमरी
  • दीपक (08 वर्ष), पुत्र गणेश मिश्रा, ग्राम गमरी

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।




📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए आपकी मीडिया को फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें
Krishna Kumar
लेखक के बारे में

कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 6+ साल पहले 'आपकी मीडिया' जैसे बहुआयामी संस्थान... और पढ़ें
Previous Post Next Post